जयंती पर सपाईयों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया याद- बोले उनके....
मुजफ्फरनगर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर याद करते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उन्हें अपने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री रहे महान स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आदर और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी तथा समाजवादी विचारधारा के जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा स्वतंत्रता से पहले और भारत की आजादी के बाद जनता के हितों को लेकर कड़ा संघर्ष किया गया था।
उन्होंने कहा है कि बेहद सादगी पूर्ण जीवन को अपना कर्पूरी ठाकुर ने जनता के दिलों के जगह में दिलों में जगह बनाई और बिहार की सत्ता के जरिए समाजवादी विचारधारा के अंतर्गत देश के विकास और अखंडता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा है कि उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर जनता के हितों के लिए हम सभी को अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता सत्येंद्र पाल द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भेंट की गई।
आयोजन में समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला सचिव रोहित चौधरी, पवन पाल, अनुज गुर्जर, जाऊल चौधरी, राहुल रानिया, सपा नेता नासिर खान, हनीफ इदरीसी, फरमान चौधरी, जोनी अरोरा, दुर्गेश पाल, नीरज कुमार गुप्ता, सलमान अली, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।