अब मिजोरम में भी नई सरकार- पूर्व आईपीएस की पार्टी को मिला बहुमत

अब मिजोरम में भी नई सरकार- पूर्व आईपीएस की पार्टी को मिला बहुमत

इंफाल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की तर्ज पर मिजोरम में भी सत्ता परिवर्तन हो गया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है‌‌ जिसने राज्य की 27 सीट जीतकर सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया है।

सोमवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना में राज्य के भीतर नई सरकार बन रही है। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में पूर्व आईपीएस अफसर लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट राज्य में सबसे ज्यादा सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने राज्य की 27 सीटों पर जीत हासिल करते हुए राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया है। सत्ता से बेदखल हो रही मिजो नेशनल फ्रंट के खाते में आधा दर्जन से अधिक यानी केवल सात सीट आई है और तीन सीटों पर उसे फिलहाल बढ़त हासिल है।

मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथंगा आइजोल ईस्ट विधानसभा सीट से इलेक्शन हार गए हैं। उधर भारतीय जनता पार्टी दो सीट जीतकर राज्य के भीतर अपने जनाधार में इजाफा करने में कामयाब रही है।जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता ने कहा है कि वह पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर खुश हैं और अगले दो दिनों के भीतर वह राज्यपाल से मिलेंगे। शपथ ग्रहण इसी महीने करने की बात उन्होंने कही है।

epmty
epmty
Top