झारखंड में एनडीए की सीट शेयरिंग का ऐलान- बीजेपी इतनी सीटों...

झारखंड में एनडीए की सीट शेयरिंग का ऐलान- बीजेपी इतनी सीटों...

रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की ओर से सीट शेयरिंग के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों को दी गई सीटों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में 68 सीटें आई है।

शुक्रवार को रांची के भाजपा स्थित राज्य मुख्यालय पर आयोजित की गई प्रेस वार्ता में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच हुई सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, आजसू को इलेक्शन लड़ने के लिए 10 सीट दी गई है। जनता दल यूनाइटेड के दो उम्मीदवार विधानसभा चुनाव का लड़ेंगे। लोजपा रामविलास एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी आजसू और लोजपा रामविलास एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि हम लोग संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार करेंगे। प्रेस वार्ता में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मौजूद थे।

Next Story
epmty
epmty
Top