रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित - सभी का समावेश करने की कोशिश

रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित - सभी का समावेश करने की कोशिश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने आज राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी व डॉक्टर यशवीर सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के साथ साथ पूर्व सांसद मुंशीराम, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, गिरीश कुमार चौधरी, मिराजुद्दीन अहमद, अब्दुल सगीर खान, केपी चौधरी अमीर आलम खान, सुखबीर सिंह गठीना को राष्ट्रीय महासचिव तथा त्रिलोक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव संगठन बनाया गया है।

इसके साथ ही पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह, पूर्व विधायक किरण पाल सिंह, महेंद्र प्रताप, चौधरी ओंकार सिंह, सुधाकर पांडे, श्रीमती रमा नागर, डॉ कुलदीप उज्जवल, डॉ राजकुमार सागवान, प्रबुद्ध कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवीण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है।

इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर तेजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, सुखबीर सिंह चौधरी पूर्व विधायक, सुभाष मिनोचा एवं मनवीर सिंह को सदस्य बनाया है। रालोद नेतृत्व ने कोशिश की है कि रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातीय समीकरण को बेहतर बनाकर समावेश किया जाए।

epmty
epmty
Top