बोले मुकेश जैन- जनता ने अरविन्द केजरीवाल के देशद्रोह को समझ उसे हराया

बोले मुकेश जैन- जनता ने अरविन्द केजरीवाल के देशद्रोह को समझ उसे हराया

नई दिल्ली।हिन्दू महासभा भवन में आयोजित सामाजिक और राजनीतिक हिन्दू संगठनों की बैठक में अरविन्द केजरीवाल की हार को नक्सली ईसाई आतंकवाद की हार बताया।

बैठक में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की इस बात के सराहना की कि वें नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी मुकेश जैन के चुनाव प्रचार में जी जान से जुटे और उनके द्वारा लिखित पुस्तक ’’देशद्रोही केजरीवाल का अमेरीकी नक्सली ईसाई आतंकवाद’’ जन-जन तक पहुंचायी। जिसके कारण नई दिल्ली की जनता ने नक्सली ईसाई आतंकवादियों के मास्टर माइंड अरविन्द केजरीवाल के देशद्रोह को जाना और अरविन्द केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया।


बैठक में पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिसोदिया ने मुकेश जैन की जमकर प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपने प्रभावशाली भाषणों से नई दिल्ली की जनता को अरविन्द केजरीवाल के देशद्रोह को बखूबी समझाया।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर दुष्यन्त सिंह ने कहा कि हमने मुकेश जैन को चुनाव मैदान में अरविन्द केजरीवाल को हराने के लिये ही उतारा था, जिसमें हमने पूरी सफलता पायी है।

बैठक में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रत्याशी मुकेश जैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने हमें जो जिम्मेदारी दी थी कि अरविन्द केजरीवाल के देशद्रोह और फिरंगियों-अंग्रेजों-सीआईए से उसकी साठगांठ को उजागर किया जाये, वह हमने पूरी की और अरविन्द केजरीवाल को हरवाकर पूर्ण सफलता प्राप्त की। पार्टी आगे भी अपनी जिम्मेदारी समझकर राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ खड़ी रहेगी।

मुकेश जैन ने सहयोग के लिये नई दिल्ली के मतदाताओं का धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट उषा माहना, नई दिल्ली

Next Story
epmty
epmty
Top