MLA ने कांग्रेस को दिया झटका- हाथ का साथ छोड़ हुई BJP में शामिल

MLA ने कांग्रेस को दिया झटका- हाथ का साथ छोड़ हुई BJP में शामिल

चंडीगढ़। कांग्रेस से अलग होकर हरियाणा विकास पार्टी का गठन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधू ने अपने ससुर की तरह कांग्रेस को झटका देते हुए हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दमन थाम लिया है। कांग्रेस विधायक के साथ उनकी पूर्व सांसद बेटी भी भाजपा में शामिल हो गई है।

बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली पहुंची हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधू एवं तोशाम विधानसभा सीट से विधायक किरण चौधरी ने अपनी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा नेताओं के साथ मां बेटी का पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई बहन किरण चौधरी से मेरा उस समय से परिचय है जब हम उनके ससुर बंसीलाल के साथ मिलकर काम करते थे। उन्होंने कहा कि भले ही उनका शरीर कांग्रेस में रहा होगा लेकिन मन इनका हमेशा बीजेपी में ही रहा है।

epmty
epmty
Top