मायावती ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई- पेट्रोलियम पदार्थों के करों में कमी की मांग की

मायावती ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई- पेट्रोलियम पदार्थों के करों में कमी की मांग की

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर आज चिंता व्यक्त की और केंद्र तथा राज्य सरकारों से इसमें लगातार बढ़ रहे करों में कमी की मांग की।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज ट्वीट कर कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों की कीमतों से सरकारी नियंत्रण हटने से इसके दाम बेलगाम होकर जिस तरह से तेजी से अनवरत बढ़ रहे हैं उससे हर जगह हाहाकार मचा है। गरीब जनता अति दुखी और त्रस्त है। स्थिति की गंभीरता को देखकर सरकार इसका हल निकाले।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त करों में मनमानी वृद्धि कर रही हैं जिससे कीमतें आसमान छू रही हैं। करोड़ों जनता पर इसका सीधा बोझ आये दिन पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संविधान में ऐसी ही कल्याणकारी सरकार का सिद्धांत सुनिश्चित किया गया है।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top