बोली ममता बनर्जी-BJP ने दिल्ली व महाराष्ट्र मे फर्जीवाड़ा कर जीता चुनाव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने फर्जी वोट के माध्यम से जीता है, जिसमें इलेक्शन कमीशन ने भाजपा की पुरजोर मदद की है।
बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा का चुनाव फर्जी वोट के सहारे जीता है।

उन्होंने बड़े आरोप में कहा है कि इलेक्शन कमीशन ने इन दोनों राज्यों में फर्जी वोट के सहारे जीत हासिल करने में भारतीय जनता पार्टी की पुरजोर मदद की है। ममता बनर्जी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने इलेक्शन कमिशन की मदद से फर्जी वोटरों को बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों में शामिल कराया है।
ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मतदाता सूचियों को सही करने और फर्जी वोटर हटाने को लेकर इलेक्शन कमीशन के सामने धरना देने से भी पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा है कि अगर मैं वर्ष 2006 में भूमि अधिग्रहण के विरोध में 26 दिन की भूख हड़ताल कर सकती हूं तो फर्जी वोटर के मामले को लेकर इलेक्शन कमीशन के खिलाफ भी आंदोलन शुरू कर सकती हूं।