मध्यप्रदेश : शुुरुआती रुझान में भाजपा आगे

मध्यप्रदेश : शुुरुआती रुझान में भाजपा आगे

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज हो रही मतगणना में शुरुआती रुझान में कांटे की टक्कर केे बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है।

हालांकि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तक प्राप्त ये बेहद शुरुआती रुझान हैं, जिसमें मुख्य भूमिका डाक मतों की है। इन रुझानों के अनुसार लगभग 130 से अधिक सीटों पर भाजपा और कांग्रेस लगभग 90 सीटों पर आगे है।

इसी क्रम में बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर एक से पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, रीवा से मंत्री राजेंद्र शुक्ला और छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आगे चल रहे हैं।

epmty
epmty
Top