जानिये - आज किसको चुना गया कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन

जानिये - आज किसको चुना गया कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं वहीं कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का चेयरपर्सन चुना गया।

गौरतलब है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस ने ज्यादा सीटें हासिल की, जिससे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है।

आज कांग्रेस संसदीय दल की मीटिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का चेयरपर्सन बनाने का प्रस्ताव रखा , जिसका गौरव गोगोई और तारिक अनवर ने समर्थन किया। इसके बाद सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का चेयरपर्सन चुन लिया गया है। हालांकि बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया लेकिन इस पर अभी निर्णय नहीं हो सका है।


epmty
epmty
Top