महारैली में केजरीवाल की सिंह गर्जना- अध्यादेश को रद्द कराकर रहेंगे

महारैली में केजरीवाल की सिंह गर्जना- अध्यादेश को रद्द कराकर रहेंगे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के रामलीला मैदान में पार्टी की महारैली को संबोधित करते हुए कहा है कि आज से 12 साल पहले हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए थे। अब एक बार फिर से इसी रामलीला मैदान में हम तानाशाही को खत्म करने के लिए जमा हुए हैं। उन्होंने कहा है कि अध्यादेश को हम रद्द कराकर रहेंगे। संविधान को बचाने और तानाशाही को खत्म करने के लिए हमारा जो आंदोलन शुरू हो रहा है उसे भी निश्चित रूप से जल्दी ही सफलता मिलेगी।

रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि दिल्ली के लोगों ने 8 साल तक लगातार सुप्रीम कोर्ट के भीतर अधिकारों की प्राप्ति के लिए लड़ाई लड़ी है। अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में दिल्ली के लोगों के अधिकारों के लिए जो लड़ाई लड़ी है उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज से 1 महीने पहले 11 मई को देश की सबसे बड़ी अदालत ने दिल्ली के लोगों को उनका हक देने का आदेश पारित किया था और उसके 1 हफ्ते के बाद 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया। इससे पूरे देश के लोग स्तब्ध है।

epmty
epmty
Top