जनसम्पर्क कर बोले कपिल- पहले भी विकास किया है, आगे भी करेंगे

जनसम्पर्क कर बोले कपिल- पहले भी विकास किया है, आगे भी करेंगे

मुजफ्फरनगर। जनपद की शहर विधानसभा सीट से तीसरी बार बनाये गये भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले भी विकास किया है, आगे भी करेंगे।


शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लगातार तीसरी बार के प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के मौहल्ला जसवंतपुरी, साकेत कॉलोनी, गांधीनगर वाल्मीकि बस्ती, आवास विकास, केवलपुरी, नई मंडी, द्वारिका सिटी में जनसंपर्क अभियान चलाया। क्षेत्रवासियों से डोर टू डोर संपर्क कर कपिलदेव ने कहा कि पूर्व की भांति क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।


कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से पुनः विजयी पताका लहराएगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा की नीतियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है और सभी को सुविधा, सुरक्षा व सम्मान दिया है। विधानसभा क्षेत्र में हुए मुख्य विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं। पूर्व की तर्ज पर ही आगे भी विकास की गंगा बहाई जाएगी और क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, राजेश पाराशर, हरेंद्र पाल, सुरेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रमोद पाल, नंद किशोर पाल, यशपाल पंवार, रविंद्र कुमार, सभासद विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, संजय सक्सेना, जगदीश पांचाल, मलखान सैनी, गंगा प्रताप, रविंद्र चौधरी, राजीव त्यागी, दिनेश पाल, अनुराग शर्मा, बबलू, सलोचना, मौ० सलीम, विकास गुप्ता, राजबीर पाल, पिंटू त्यागी, संदीप शर्मा, पंकज पाल, सत्यपाल पाल, प्रवीण पाल आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



Next Story
epmty
epmty
Top