गाजियाबाद की घटना का जयंत ने लिया संज्ञान-कई पदाधिकारी निलंबित

गाजियाबाद की घटना का जयंत ने लिया संज्ञान-कई पदाधिकारी निलंबित

गाजियाबाद। नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष की प्रेसवार्ता के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चैधरी ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके चलते उनके द्वारा गाजियाबाद के जिला, महानगर तथा फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को छोड़कर बाकी कार्यकारिणी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी ने गाजियाबाद में बुधवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की प्रेसवार्ता के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। रालोद मुखिया जयंत चैधरी ने गाजियाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान हुई घटना को दुर्भाग्य पूर्ण करार देते हुए इस सिलसिले में गाजियाबाद जनपद के वर्तमान जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को छोड़कर गाजियाबाद के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला व महानगर कार्यकारिणी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों को निलंबित किए जाने का फरमान जारी कर दिया है। एक साथ इतनी बडी संख्या में पदाधिकारियों को निलंबित किये जाने से पार्टी नेताओं में रालोद सुप्रीमों के तेवरों को देखकर हडकंप मच गया है। इस आशय की जानकारी केंद्रीय कार्यालय के समर पाल सिंह की ओर से दी गई है।

epmty
epmty
Top