जाट समाज ने लिया कपिलदेव को जिताने का संकल्प

जाट समाज ने लिया कपिलदेव को जिताने का संकल्प

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी यूपी के कई जनपदों में 10 फरवरी को चुनाव होना है, जिसमें मुजफ्फरनगर भी शामिल है। जैसे-जैसे मतदान का दिन निकट आ रहा है, प्रत्याशियों के कदमों की रफ्तार तेज होती जा रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान व प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में जाट समाज ने सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया।

शहर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल भी लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। कल जाट कॉलोनी सद्भावना पार्क में आयोजित जाट समाज की बैठक में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल का जाट समाज के गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और भाजपा के पक्ष में भरपूर मतदान कर कपिल देव को विजयी बनाने का संकल्प लिया।


जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ0 संजीव बालियान ने कहा कि जनता लाल टोपी वालों को नहीं आने देगी। जाट समाज का आशीर्वाद और समर्थन भाजपा के साथ है। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी, मजदूर, महिलाएं सभी के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंच रहा है।

कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है जो मेरी ऊर्जा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 24 घंटे क्षेत्रवासियों की सेवा और क्षेत्र के विकास को तत्पर रहता हूँ, आगे भी इसी प्रकार सेवा करता रहूँगा।

इस अवसर पर भूदेव सिंह, सुभाष राठी, विकास बालियान, पवन सभासद, कैप्टन प्रवीण, डॉ0 जीत सिंह तोमर, विजेंद्र बेनीवाल, दल सिंह वर्मा, अशोक बालियान, सहंसर पाल, परविंद्र सिंह, संजीव बालियान, विपुल ठाकुर, आशुतोष बालियान, दर्शन सिंह, डॉ0 पीके निर्वाल, कविता चौधरी, अनिता चौधरी, सीमा चौधरी, नीरू सिद्धांत, ममता बेनीवाल, सुनीता मलिक, महेशो चौधरी, पप्पू ठेकेदार, इंद्र सिंह, एडवोकेट सुरेंद्र मलिक, प्रवीण जावला, मनु मलिक, मानवेंद्र प्रताप सिंह, विजेंद्र मलिक, सत्यवीर आर्य, अनूप सिंह, विवेक तोमर, हर्षवर्धन बंसल, प्रदीप कुमार, रामपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top