दिल्ली चुनाव में 9 तक 8.03 % हुआ मतदान इस सीट पर सबसे ज्यादा पड़े वोट

दिल्ली चुनाव में 9 तक 8.03 % हुआ मतदान इस सीट पर सबसे ज्यादा पड़े वोट

नई दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8.3% मतदान हुआ है। मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान सुबह 9 बजे तक हुआ है।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज सुबह 7 से मतदान शुरू हो गया था। दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनाव में सभी पार्टियों के 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बताया जाता है कि 1.56 करोड़ वोटर वाली दिल्ली में शाम 6 बजे तक कितना मतदान होगा यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सुबह 9 बजे तक 8.03% वोटिंग हो चुकी है। 9 बजे तक पूरी दिल्ली में 8.03% वोटिंग के बीच अकेली मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ है। मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 12.17% मतदान हो चुका है। कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी मतदान केंद्र पर अपना मत डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म युद्ध में काम और सच्चाई की जीत होगी और इस धर्म युद्ध में भगवान हमारे साथ हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top