सरकारी कर्मचारियों पर लगाम- करी हड़ताल तो बगैर वारंट होंगे गिरफ्तार

सरकारी कर्मचारियों पर लगाम- करी हड़ताल तो बगैर वारंट होंगे गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से राज्य के भीतर एस्मा लागू करते हुए हड़ताल पर छः महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद कोई कर्मचारी हड़ताल में लिप्त पाया जाता है तो उसे बगैर वारंट गिरफ्तार कर जेल के भीतर पहुंचा दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से किसान आंदोलन के बीच एस्मा लगाते हुए सभी को असमंजस में डाल दिया है। इससे पहले वर्ष 2023 में बिजली कर्मियों की हड़ताल के दौरान भी एस्मा लगाते हुए कई अधिकारियों को हिरासत में लिया गया था और कई को निलंबित कर दिया गया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से राज्य के भीतर एस्मा लगाने के साथ ही अब उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी, निगम एवं प्राधिकरण कर्मचारी हड़ताल नहीं कर पाएंगे और इन संस्थानों में हड़ताल प्रतिबंधित हो गई है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक देवेश चतुर्वेदी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य में अगले 6 महीना के लिए हड़ताल पर पाबंदी लगाई गई है।

epmty
epmty
Top