पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- स्वार्थी सियासत का भी करना होगा सूपड़ा साफ़

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- स्वार्थी सियासत का भी करना होगा सूपड़ा साफ़

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि बलवाइयों पर रहम, बाहुबलियों पर करम और समाज पर सितम की स्वार्थी सियासत का सूपड़ा साफ़ करना होगा।

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी यहां भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में श्री नकवी ने कहा कि आज बलवाइयों, बाहुबलियों, बकैतों की सुरक्षा व संरक्षण नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा, सौहार्द मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकता है। दंगों, दबंगों, बलवों, बलवाइयों से मुक्त और सुरक्षा, सौहार्द से युक्त समाज किसी भी सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा,“दंगों, दबंगों, बलवों, बाहुबलियों की आफ़त के सबसे बड़े शिकार बेगुनाह आम इन्सान होता रहा है, दंगा इन्सान ही नहीं इंसानियत को भी लहूलुहान करता है,चाहे वह किसी धर्म, जाति, समुदाय का हो। मोदी-योगी सरकार द्वारा आज अराजकता को किसी भी रुप में बर्दाश्त ना करने की स्पष्ट नीति ने समाज में भरोसा और समाज विरोधियों में भय सुनिश्चित किया है।”

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमें सामंती सियासी सूरमाओं के सुल्तानी सांप्रदायिक साज़िश से सावधान रहना होगा, संवैधानिक पंथनिरपेक्षता औेर समावेशी समृद्धि के लिए समाज में सौहार्द और सुरक्षा सर्वाधिक ज़रूरी है।

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के अन्तर्गत पार्टी की अपनी सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण भी किया। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा,“भाजपा से एलर्जी को भाजपा विरोधियों की एनर्जी में जुटे कुछ गुमराह लोगों को भी हमें हमराह लाने का प्रयास करना होगा, भाजपा विकास में कमी नहीं करती तो विश्वास में कंजूसी नाजायज़ है।”

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top