भाजपा में कुर्सी की लड़ाई गर्म- शासन प्रशासन पड़ा ठंडे बस्ते में

भाजपा में कुर्सी की लड़ाई गर्म- शासन प्रशासन पड़ा ठंडे बस्ते में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में चल रही गलाकाट स्पर्धा को लेकर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी पर अपना तंज कसते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की कुर्सी की लड़ाई गर्मी में चली गई है और शासन प्रशासन ठंडा बस्ती में लौटकर आराम कर रहा है।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर किए गए ट्वीट में लिखा है कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई गर्मी में और उत्तर प्रदेश में शासन प्रशासन चला गया ठंडे बस्ते में।

अखिलेश यादव ने लिखा है कि तोड़फोड़ की राजनीति करने का जो काम भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों के लिए करती थी, अब वही काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने दल के भीतर किया जा रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी अपने अंदरूनी झगड़ों के दलदल में गहरे तक धंसती हुई जा रही है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि बेहाल हो रही जनता के बारे में सोचने वाला कोई भी नेता भारतीय जनता पार्टी में नहीं है। अंत में उन्होंने लिखा है नहीं चाहिए भाजपा।

epmty
epmty
Top