11 वें राउंड के बाद भी भाजपा पर सपा ने बढ़ा ली बड़ी बढ़त

11 वें राउंड के बाद भी भाजपा पर सपा ने बढ़ा ली बड़ी बढ़त

लखनऊ। मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर 11 वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी ने बीजेपी कैंडिडेट पर बढ़त बनाई हुई है।

गौरतलब है कि मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर सपा के टिकट पर जीते दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद 5 सितंबर को घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट पड़े थे।

आज मतगणना की शुरुआत से लेकर दसवें राउंड की गिनती तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर बढ़त बनाई हुई है। 11 वें राउंड के बाद जहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 43832 वोट मिला है तो भाजपा के दारा सिंह चौहान को 26496 वोट ही मिल पाई है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 11 वें राउंड तक 15732 वोटो से भाजपा के दारा सिंह चौहान पर बढ़त बनाकर चल रहे हैं।

epmty
epmty
Top