प्रियंका की मैराथन दौड़ में डिंपल बनी विनर्स-मिली स्कूटी

प्रियंका की मैराथन दौड़ में डिंपल बनी विनर्स-मिली स्कूटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं के साथ शुरू हुई महिला मैराथन दौड़ में तकरीबन 15 हजार युवतियों एवं महिलाओं ने हिस्सेदारी कर दौड लगाई, जिसमें पहला पुरस्कार पूजा पटेल, निशा एवं डिंपल को प्राप्त हुआ। तीनों को विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप स्कूटी दी गई। दूसरे स्थान पर रही एक सैकड़ा बालिकाओं को मोबाइल फोन दिया गया। 1000 अन्य लड़कियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।


मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं के साथ राजधानी लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम से मैराथन दौड़ आरंभ हुई। इस दौड़ में तकरीबन 15000 युवतियों एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। पूर्व सांसद राजीव शुक्ला की ओर से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया गया। तकरीबन 5 किलोमीटर दूरी की मैराथन दौड़ इकाना स्टेडियम से आरंभ होकर सुल्तानपुर रोड पर खत्म हुई। महिला मैराथन दौड में पूजा पटेल, निशा एवं डिंपल को प्रथम स्थान हासिल हुआ। पुरस्कार स्वरूप विजेता रही तीनों युवतियों को 1-1 स्कूटी दी गई, जबकि दूसरे स्थान पर रही एक सैंकडा बालिकाओं को मोबाइल फोन दिए गए। 1000 अन्य लड़कियों को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए। मैराथन दौड़ के दौरान शहीद पथ पर जय जय जय महिषासुर मर्दिनी के गायन और लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे की पूरी गूंज रही। 5 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में राजधानी की हजारों लड़कियों ने भी शिरकत की।



epmty
epmty
Top