अयोध्या में राम मंदिर बनने में देरी के पीछे कांग्रेस का हाथ- CM योगी

अयोध्या में राम मंदिर बनने में देरी के पीछे कांग्रेस का हाथ- CM योगी

जगदलपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हुई देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि कांग्रेस चाहती ही नहीं थी कि अध्योया में राम मंदिर बने। लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस कभी भी इसका निर्माण करवाना नहीं चाहती थी।

CM योगी बस्तर संभाग के कोंटा तथा बस्तर विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर निर्माण कराने की बजाय विवाद खड़ा किया। वे राम भक्तों को पिटवाते थे और उनके सहयोगी रामभक्तों पर गोली चलवाते थे। ये लोग भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता की नारायणपुर में हुई हत्या को कांग्रेस का साजिश बताया और कहा कि जिनके इशारे पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता की हत्या हुई उन्हे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने भरी सभा में रतन दुबे को श्रद्धांजलि दी। श्री योगी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर कई भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

epmty
epmty
Top