कांग्रेस ने जारी की एक और सूची-इन्हें बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से आधा दर्जन उम्मीदवारों की एक और नई सूची जारी की गई है। घोषित किए गए उम्मीदवारों में 3 महिलाओं को शामिल करते हुए उन्हें पार्टी का टिकट दिया गया है। अभी तक पार्टी की ओर से यह पांचवी सूची जारी की गई है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में मजबूती के साथ उतर रही कांग्रेस की ओर से छह और उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इन उम्मीदवारों में तीन महिलाएं भी शामिल है। कांग्रेस की पांचवी सूची के मुताबिक उन्नाव जनपद की पुरवा विधानसभा सीट से उरूसा राणा लखनऊ पश्चिम से, शाहना सिद्दीकी कानपुर जनपद की कल्याणपुर विधानसभा सीट से, गायत्री तिवारी लखनऊ उत्तरी विधानसभा सीट से, अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जू लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से, पंकज तिवारी लंभुआ विधानसभा सीट से तथा विनय विक्रम सिंह को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि उरूसा राणा मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी है, जबकि गायत्री तिवारी खुशी दुबे की मां है। खुशी दुबे विकास दुबे के शार्प शूटर अमर दुबे की पत्नी है। इससे पहले समाजवादी पार्टी की ओर से भी खुशी दुबे की मां को टिकट देने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन उस वक्त उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। खुशी दुबे की मां को जिस कल्याणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से टिकट दिया गया है फिलहाल वहां से बीजेपी की नीलिमा कटियार विधायक हैं।