कांग्रेस का सपा को जवाब राहुल होंगे PM अजय राय बनेंगे CM

कांग्रेस का सपा को जवाब राहुल होंगे PM अजय राय बनेंगे CM

लखनऊ। इंडिया गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रहा पोस्टर वॉर अब रफ्तार पकड़ रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से दफ्तर पर लगवाए गए सपा मुखिया अखिलेश के भावी पीएम के जवाब में कांग्रेस ने करारा आंसर पकड़ाया है। कांग्रेस की ओर से लगाए गए होर्डिंग में राहुल गांधी को पीएम एवं वर्ष 1927 में अजय राय को सीएम बताया गया है।

बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राज्य मुख्यालय स्थित दफ्तर के बाहर समाजवादी पार्टी के जवाब में एक होर्डिंग लगवाया गया है। जिसमें वर्ष 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री तथा वर्ष 1927 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को सीएम बताया गया है।


समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रहे इस पोस्टर वॉर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। लोग इसे विपक्षी गठबंधन में दरार के तौर पर देख रहे हैं। उधर भारतीय जनता पार्टी के नेता दानिश आजाद अली और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने भी इस पर चुटकी ली है।

epmty
epmty
Top