CM ने नाप दिए मंत्री-एक ही झटके में चली गई चार मंत्रियों की कुर्सी

CM ने नाप दिए मंत्री-एक ही झटके में चली गई चार मंत्रियों की कुर्सी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की नपाई करते हुए चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में ईडी के रडार पर आए मंत्री को भी सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्थ चटर्जी की बर्खास्तगी के बाद हटाए गए मंत्री को हटाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से बुधवार की देर रात की गई एक बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत कैबिनेट में शामिल चार मंत्रियों को हटाते हुए उन्हें सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मंत्रिमंडल से बाहर किए गए मंत्रियों में परेश अधिकारी, सौमेन महापात्र, हुमायूं कबीर एवं रत्ना डे के नाम मुख्य रूप से शामिल है।

पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्रिमंडल से हटाए गए परेश अधिकारी पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आए हुए हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल से उनकी विदाई शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे होने की वजह से की गई है। वैसे भी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए पार्थ चटर्जी के बाद परेश अधिकारी को भी हटाने की मांग तेजी के साथ उठ रही थी।

मंत्री पद से हटने वाले सौमेन महापात्र को फिलहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से संगठन में भेजा गया है। हटाए गए महापात्र को तृणमूल कांग्रेस के तमलुक जिले का अध्यक्ष बनाया गया है जो भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।

epmty
epmty
Top