हुआ क्लियर- राहुल गांधी यूपी से लड़ेंगे चुनाव- अमेठी से किशोरी लाल....

हुआ क्लियर- राहुल गांधी यूपी से लड़ेंगे चुनाव- अमेठी से किशोरी लाल....

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की स्थिति साफ हो गई है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि राहुल गांधी अपनी माता की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। उधर अमेठी लोकसभा सीट से भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाने वाले नेता को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने उतारा जा रहा है।

लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सांसद राहुल गांधी अपनी माता सोनिया गांधी की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की ओर से राहुल गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया गया है।


प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत देश की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। उधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने अमेठी लोकसभा सीट से सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है। शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जिसकी बीते दिन से तैयारी शुरू कर दी गई थी।

epmty
epmty
Top