खाद्य तेल की कीमतों में कमी आने का दावा

खाद्य तेल की कीमतों में कमी आने का दावा

नई दिल्ली। सरकार ने दावा किया है की खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आना शुरू हो गया है।

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने आंकड़े के हवाले से कहा है कि मुंबई में कुछ खाद्य तेलों की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। सात मई को पाम ऑयल 142 रुपए पति किलो था जो अब गिरकर 115 रुपए प्रति किलो हो गया है। पांच मई को सूरजमुखी के तेल का मूल्य 188 रुपए प्रति किलो था जो अब घाट कर 157 रुपए प्रति किलो हो गया है। बीस मई को सोया तेल का मूल्य 162 रुपए प्रति किलो था जो अब घट कर 138 रुपए प्रति किलो हो गया है।

सोलह मई को सरसों तेल 175 रुपए प्रति किलो था जो अब कम हो कर 157 रुपए प्रति किलो हो गया है।

मुंगफली और वनस्पति तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। इन दोनों की कीमतों में आठ प्रतिशत की कमी आई है।

विभाग का मानना है कि खाद्य तेल की कीमते अंतरराष्ट्रीय कीमतों और घरेलू उत्पादन से भी प्रभावित होती हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top