शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शहराध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी के गठन की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये है।

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शहराध्यक्ष सभासद सलीम अहमद अंसारी ने तीन उपाध्यक्ष व तीन महासचिवों के साथ 14 सचिव नियुक्त करते संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में शफीक मलिक, मौहम्मद सरफराज अंसारी व मौहम्मद उमर एडवोकेट उपाध्यक्ष, राहत फरीदी, मौहम्मद हनीफ व मौहम्मद बिलाल महासचिव और तारिक सरहदी, गययूर अली, मुकर्रम राव, अहमद हुसैन, इसरार अब्बासी, आफताब खान, आसिफ अब्बासी, आस मौहम्मद, अब्दुल रहीम बिलाल, इरफान मलिक, शुएब अख्तर, मौहम्मद इब्राहिम, मौहम्मर जावेद व मौहम्मद आरिफ को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहराध्यक्ष सलीम अहमद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई है कि वे ईमानदारी के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर हिन्दुस्तान की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमो को जन-जन तक पहुंचायेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top