CM पद की शपथ लेते ही बढ़ी मुख्यमंत्री की मुसीबतें - जमानत रद्द करने पहुंची..

CM पद की शपथ लेते ही बढ़ी मुख्यमंत्री की मुसीबतें - जमानत रद्द करने पहुंची..
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री की शपथ लेकर विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पास करने के बाद मुख्यमंत्री की मुसीबतें बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।

गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने जमीन घोटाले मामले में कई महीने पहले गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उसके बाद से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी जमानत पाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। हेमंत सोरेन ने जेल जाने से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में अपने विश्वासपात्र चंपई सोरेन को नए मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी थी। बीते दिनों झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दे दी थी।

हेमंत सोरेन के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद ही झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था तब हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुनने के साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने शपथ भी दिला दी थी। नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए आज ही झारखंड विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाकर बहुमत हासिल कर लिया था। बहुमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन के लिए शाम तक बुरी खबर आई। दरअसल परिवर्तन निदेशालय आईडी ने मनी लॉड्रिंग मामले में झारखंड हाई कोर्ट द्वारा हेमंत सोरेन को जमानत देने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत रद्द करने की मांग की है। ईडी के सुप्रीम कोर्ट जाते ही झारखंड की राजनीति में हलचल मच गई है।

  • whatsapp
  • Telegram
epmty
epmty
Top