बोले चौटाला- हमने न तो अपना ताकत खोया है और न ही हमारे हौसले कम हुए है

बोले चौटाला- हमने न तो अपना ताकत खोया है और न ही हमारे हौसले कम हुए है

हिसार। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन टूटने से न तो हमने अपना ताकत खोया है, न हमारा उत्साह कम हुआ है और न ही हमारे कार्यकर्ता कमजोर हुए हैं, हम नई ऊर्जा के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे। .

चौटाला हिसार में आयोजित नव संकल्प रैली में जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छह वर्ष पहले जजपा के गठन के बाद से पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर जजपा हरियाणा में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बनी और फिर साढ़े चार वर्षों तक लोगों की भलाई का काम करने में सफल रही।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर प्रचार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जजपा ने गठबंधन धर्म को निभाया है और हमेशा विश्वसनीय साथी के रूप में भाजपा के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि जननायक देवीलाल ने हमेशा जनता की भलाई के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि जेजेपी का हर कार्यकर्ता चौधरी देवीलाल से प्रेरणा लेता है।

epmty
epmty
Top