खुली पोल- चोरी की गाड़ी में मजे ले रहा भाकियू जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

खुली पोल- चोरी की गाड़ी में मजे ले रहा भाकियू जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। किसानों के नाम पर राजनीति करते हुए अपनी हनक दिखाने वाले भारतीय किसान यूनियन सर्व के जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया भारतीय किसान यूनियन का जिला अध्यक्ष चोरी की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मजे लेता घूम रहा था।

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा हासिल किए गए गुड वर्क की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया है कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की गाड़ी के साथ भारतीय किसान यूनियन सर्व के जिला अध्यक्ष सुमित धनगर को गिरफ्तार किया है।

भारतीय किसान यूनियन सर्व के जिला अध्यक्ष सुमित धनगर के पास से बरामद हुई बोलेरो कार पर राष्ट्रीय लोकदल एवं भारतीय किसान यूनियन सर्व का झंडा और स्टीकर लगा हुआ था।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया है कि राजनीतिक पार्टियों एवं किसान संगठन के स्टीकर लगाकर घूमने वाला कोई भी अपराधी पुलिस की चेकिंग से नहीं बच सकता है।

epmty
epmty
Top