चली बीजेपी की तबादला एक्सप्रेस- बदल दिए कई प्रदेश अध्यक्ष

चली बीजेपी की तबादला एक्सप्रेस- बदल दिए कई प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया गया है। इस फेरबदल के अंतर्गत बिहार एवं राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों की तैनाती की गई है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए राजस्थान और बिहार के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार की देर रात जारी की गई तबादला सूची के अंतर्गत बिहार सरकार में नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उठा रहे थे।

उधर राजस्थान से राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अब राजस्थान प्रदेश कमेटी मुखिया बनाया गया है। इस नियुक्ति से पहले लोकसभा सांसद सीपी जोशी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पर तैनात थे। उन्होंने 24 जुलाई को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के पास पहुंचकर दिल्ली में मुलाकात करने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आधा दर्जन राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी को भी बदल दिया गया है। नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि देर सबेर उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।

epmty
epmty
Top