भाजपा की बढी टेंशन- सपा के सुधाकर सिंह 8557 वोट से आगे

भाजपा की बढी टेंशन- सपा के सुधाकर सिंह 8557 वोट से आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर तत्कालीन सपा एमएलए द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी फिलहाल बीजेपी पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। सपा प्रत्याशी ने बीजेपी की टेंशन को बढ़ाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पर 8500 से भी अधिक वोटो की बढ़त हासिल कर ली है।

शुक्रवार को हो रही घोसी विधानसभा सीट की मतगणना में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लगातार अपने प्रतिद्वंदी कैंडिडेट पर बढ़त बनाए हुए हैं। छठे राउंड तक के वोटो की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, जिनके इस्तीफा देने से घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है, वह बड़े अंतर से पीछे रह गए हैं।

छठे राउंड के वोटो की गिनती तक सुधाकर सिंह को 22785 वोट मिल चुके हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के दारा सिंह चौहान 14228 वोट ही प्राप्त कर पाए हैं। जिसके चलते सपा के सुधाकर सिंह बीजेपी के दारा सिंह चौहान पर 8557 वोटो से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

epmty
epmty
Top