चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव-प्रदेश अध्यक्ष में किया यह बदलाव

चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव-प्रदेश अध्यक्ष में किया यह बदलाव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दांव खेलते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव किया गया है। सांसद अरुण साव को पार्टी हाईकमान की ओर से अब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंगलवार को छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी को जीत दिलाने की कवायद में लगी भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब एक बड़ा दांव चला गया है। जिसके अंतर्गत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष में तब्दीली की गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा की ओर से बिलासपुर लोकसभा सीट के सांसद अरुण साव को अब छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने विधिवत मनोनयन पत्र जारी करते हुए इसकी प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन छत्तीसगढ़ को प्रेषित की है।

epmty
epmty
Top