भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर 2024 में हासिल करेगी जीत- भूपेंद्र चौधरी

भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर 2024 में हासिल करेगी जीत- भूपेंद्र चौधरी

अमरोहा। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की जिन 16 सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी, इस बार 2024 के चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।इस बार तैयारी पूरी की गई है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज़ पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए अमरोहा आए थे। इस सिलसिले में आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इस वक्त प्रदेश में दो तरह की धारणाएं काम कर रही हैं। एक ओर भाजपा हराओ के लिए कुछ भी करेंगे हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा जिताओ समर्थकों का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि हमें दोनों में से किसी को भी कमज़ोर नहीं मानना चाहिए इसलिए केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस कर पिछली बार हारी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए मतदाता सूचियों पर ध्यान केंद्रित कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को रोज-ब-रोज सरकार के कामों में हस्तक्षेप करने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार कर अभी से जी तोड़ मेहनत करनी होगी। शिकायत मिलने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा मंच पर बैठे हसनपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक महेंद्र खडगवशीं नाम लेकर कहा कि विधायक से लेकर अधिकांश कार्यकर्ताओं को अपने अपने-अपने वार्डों के मतदाताओं की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने इंडी अलांयस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ़ चुनावी, राजनीतिक और स्वार्थों पर टिका हुआ बेमेल गठबंधन है। ऐसे मौसमी गठबंधनों के बारे में जनता पहले से ही अच्छी तरह वाक़िफ है। भाजपा एक मज़बूत राजनीतिक दल है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनता पसंद करती है इसलिए उन्हें इस बार भी प्रधानमंत्री बनाएगी। चूंकि भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन जनता से है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि संगठन का काम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। मतदाता सूचियों की निगरानी करना है इसलिए थाने, तहसील संभालने का जिम्मा सरकार का काम है, इसलिए संगठन का पदाधिकारी चाहे जितना बड़ा या छोटे से छोटा कार्यकर्ता को सरकारी काम में दखलंदाजी नहीं करना चाहिए। उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करना है।

epmty
epmty
Top