BJP अध्यक्ष ने महुआ मोईत्रा को दिया शूपर्णखा करार- बोले यह महाभारत नहीं
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर पलटवार करते हुए कहा है कि महाभारत में चीर हरण द्रोपदी का हुआ था शूपर्णखा का नहीं। केस फॉर क्वेरी मामले में महाभारत नहीं होगा।
शुक्रवार को एथिक्स कमैटी द्वारा कैश फॉर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस की संसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करने के मामले को लेकर खुद की तुलना दुर्गा देवी से करने वाली महुआ मोइत्रा पर पलट वार करते हुए पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने एक तरह से महुआ की तुलना रावण की बहन शूर्पणखा से की है।
पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि चीरहरण द्रोपदी का हुआ था शूपर्णखा का नहीं। केस फॉर क्वेरी मामले में महाभारत नहीं होगा, क्योंकि महाभारत के कृष्ण और अर्जुन तो भारतीय जनता पार्टी की तरफ है, पीएम मोदी और अमित शाह।
उन्होंने कहा है कि महाभारत धर्म की रक्षा के लिए हुआ था, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने अधर्म किया है। महाभारत में भी अधर्म की हार हुई थी और धर्म की जीत। इस बार भी निश्चित रूप से धर्म की जीत होगी।
इससे पहले आज शुक्रवार को सवेरे कैश फॉर क्वेरी मामले में एथिक्स रिपोर्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोईत्रा ने कहा था कि हम देखेंगे जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। इन्होंने वस्त्रहरण शुरू किया है तो अब महाभारत का रण देखिए।