BJP नेता की खुली जुबान- मंदिर की जमीन पर बनी मस्जिद खाली करने का फरमान

BJP नेता की खुली जुबान- मंदिर की जमीन पर बनी मस्जिद खाली करने का फरमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे भाजपा नेता ने एक बार फिर से विवादित बयान देते हुए मंदिर की जमीन पर बनी मस्जिदों को खाली करने का फरमान जारी करते हुए कहा है कि यदि जमीन खाली नहीं की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इस दौरान कितने लोग मारे जाएंगे या क्या होगा? यह हम नहीं जानते हैं।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे भाजपा नेता के एस ईश्वरप्पा ने फिर से एक विवादित बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा है कि अयोध्या के बाद मथुरा समेत अभी देश के दो और अन्य स्थान है, इन्हें लेकर एक बार कोर्ट का फैसला आ जाए, फिर हम अपने मंदिरों के निर्माण के लिए आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा है कि यह अब यह बात पूरी तरह से जग जाहिर हो चुकी है कि हमारे मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गई है, इन मस्जिदों को बख्शा नहीं जाएगा। देश में ऐसी एक भी मस्जिद नहीं टिकेगी जो मंदिर की जमीन पर कब्जा करके बनाई गई है।

उन्होंने अपने इस बयान को अपनी निजी राय बताते हुए कहा है कि मंदिर की जमीन पर बनी मस्जिदों को मुसलमानों द्वारा स्वेच्छा से खाली कर देना चाहिए। नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

इस दौरान कितने लोग मारे जाएंगे अथवा क्या होगा? यह हम नहीं जानते हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा इससे पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top