BJP हाईकमान ने कर दिया प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान- अब इन्हेें सौंपी गई कमान

BJP हाईकमान ने कर दिया प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान- अब इन्हेें सौंपी गई कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान नेतृत्व की ओर से महाराष्ट्र के भीतर विधान परिषद के सदस्य को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के एक अन्य विधायक को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूती देने एवं संगठन को सुचारू बनाए रखते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनमानस के बीच तक पहुंचाने के लिए चंद्रशेखर बावनकुले को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर विधायक आशीष शेलार को मुंबई महानगर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मुख्यालय प्रभारी ने बताया है कि पार्टी हाईकमान की ओर से की गई यह दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

epmty
epmty
Top