UP में 2022 में फिर से बनेगी BJP की सरकार- मौर्या

UP में 2022 में फिर से बनेगी BJP की सरकार- मौर्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने मीडिया को चुनावी प्रभारियों की टीम घोषित की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी के लोग कमल खिलाने का काम करेंगे।

मीडिया से बातचीत में काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनावी प्रभारियों की टीमों घोषित करके उत्तर प्रदेश में लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रधान चुनावी प्रभारी होंगे, अनुराग ठाकुर उनके सहयोगी के रूप में संचालन करेंगे और उनके साथ में और भी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और संगठन में माहिर नेताओं की एक टीम बनी है। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य है कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है और कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि विकास का वर्क पूरे देश में चल रहा है। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश है इसलिये उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करना है। उन्होंने कहा कि इस बात का निर्देश चुनाव प्रभारी प्रधान द्वारा दिया गया है। अंत में कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग कमल खिलाने का कार्य करेंगे।

epmty
epmty
Top