MLA के बेटे को पद देने पर बुरे फंसे BJP जिलाध्यक्ष- कुर्सी पर खतरा

MLA के बेटे को पद देने पर बुरे फंसे BJP जिलाध्यक्ष- कुर्सी पर खतरा

झांसी। एमएलए के बेटे को पद देकर उसकी राजनीति में एंट्री कराने के मामले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चक्रव्यूह में फंस गए हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से सूचना दिए बगैर की गई इस नियुक्ति को अनुशासनहीनता मानते हुए अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष को नोटिस थमा कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जिससे अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष की खुद की कुर्सी खतरे में फंस गई है।


झांसी में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवि शर्मा के बेटे प्रण प्रताप सिंह को जिला मंत्री का पद देकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बुरी तरह से झमेले में फंस गए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्कालीन जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह को r.s.s. में समायोजित किए जाने के बाद यह पद खाली हो गया था, पिछले महीने की 28 जून को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सिंह जादौन ने हाईकमान को सूचना दिए बगैर बीजेपी के सदर विधायक रवि शर्मा के बेटे प्रणप्रताप शर्मा की जिला मंत्री पद पर नियुक्ति करते हुए खाली हुए पद को भर दिया था।

विधायक पुत्र की राजनीति में एंट्री की पहली सीढ़ी पर संगठन में कदम रखते ही पार्टी में भूचाल आ गया। पदाधिकारियों के बीच चल रहा यह घमासान प्रदेशीय नेतृत्व तक पहुंच गया। बीते दिन की शाम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अब जिला अध्यक्ष अमित सिंह जादौन को नोटिस थमा कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दिए गए नोटिस में पूछा गया है क्यों ना प्रदेशीय नेतृत्व के पूछे बगैर जिला मंत्री के पद पर की गई नियुक्ति को अनुशासनहीनता मानते हुए आपको जिला अध्यक्ष के पद से क्यों नहीं मुक्त किया जाए।

Next Story
epmty
epmty
Top