भाजपा ने घोषित किये राज्य प्रभारी- संबित पात्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने घोषित किये राज्य प्रभारी- संबित पात्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव- 2024 के परिणामों के बाद फूंक फूंक कर कदम रख रही भारतीय जनता पार्टी ने 23 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अपने प्रभारी एवं सहप्रभारी घोषित कर दिए हैं।

18वीं लोकसभा के लिए हुए लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलने के बाद पार्टी को दोबारा से कामयाबी दिलाने के लिए कदम रख रही भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उड़ीसा जैसे बड़े राज्यों समेत देश भर के 23 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टी के प्रभारी एवं सह प्रभारियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

हाल ही में सांसद बने संबित पात्रा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें अब पूर्वोत्तर का समन्वयक बनाया गया है। यूपी के पूर्व मंत्री और सीनियर बीजेपी लीडर महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। महेंद्र सिंह लोकसभा चुनाव में भी मध्य प्रदेश के प्रभारी थे।

मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी बनाए गए महेन्द्र सिंह और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड में बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है।

epmty
epmty
Top