विधानसभा चुनाव के बाद BJP में बड़ा फेरबदल- इन्हें बनाया प्रदेशाध्यक्ष

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सत शर्मा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। सत शर्मा को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू कश्मीर का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे रविंद्र रैना को अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव से पहले सत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।