कांग्रेस को लगा बड़ा झटका- पूर्व सांसद हुई भाजपा में शामिल

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका- पूर्व सांसद हुई भाजपा में शामिल

जयपुर। राजस्थान के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा जब उसकी पूर्व सांसद ने कांग्रेस छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों में दल बदल का दौर जारी है। इसी बीच हरियाणा के दिग्गज़ जाट नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती और राजस्थान के नागौर से कांग्रेस की सांसद रह चुकी ज्योति मिर्धा ने आज राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गई।

ज्योति के साथ ही पूर्व आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस के नेता सवाई सिंह चौधरी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व सांसद का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

epmty
epmty
Top