वारंट जारी होते ही मंत्री राजभर ने फ्रॉड MLA से झाड़ा पल्ला- बोले....

वारंट जारी होते ही मंत्री राजभर ने फ्रॉड MLA से झाड़ा पल्ला- बोले....

लखनऊ। जब इंसान के सितारे गर्दिश में होते हैं तो उस व्यक्ति से सबसे पहले अपने ही लोग पल्ला झाड़कर अलग खड़े हो जाते हैं। अदालत की ओर से गैर जमानती वारंट जारी होते ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पेपर लीक एवं भर्ती घोटाले के मामले के आरोपी विधायक को समाजवादी पार्टी का आदमी बता दिया है।

दरअसल बृहस्पतिवार को गैंगस्टर कोर्ट के जज पुष्कर उपाध्याय की ओर से पेपर लीक एवं भर्ती घोटाला मामले को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम एवं योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद की पार्टी निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के अलावा 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में हाजिर नहीं होने की वजह से इनके गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।

पेपर लीक एवं भर्ती घोटाला मामले में फंसे विधायक बेदी राम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तौर पर गाजीपुर की जखनिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले विधायक बेदी राम को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का करीबी माना जाता रहा है।

लेकिन बृहस्पतिवार को जैसे ही विधायक बेदी राम के खिलाफ अदालत की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किए गए वैसे ही कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विधायक बेदी राम से अपना पल्ला झाड़ने हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का आदमी बता दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि 18 वीं विधानसभा के चुनाव के दौरान हुए गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने अधिकतर अपने आदमी मेरे सिंबल पर लडवाये थे।

उन्होंने कहा कि बेदी राम के मामले में अदालत अपना काम कर रही है। विधायक बेदी राम अदालत जा रहे थे या नहीं? इस बाबत मुझे कोई जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था, जिसमें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने विधायक बेदी राम को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हुए उनकी महिमाओं का बखान कर रहे थे।

epmty
epmty
Top