मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी लड़ेंगी चुनाव

मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी लड़ेंगी चुनाव

पटना। बिहार बाहुबली अनंत सिंह की विधायकी खत्म होने के बाद यह कयास तेज हो गए हैं कि आखिर उनकी राजनीतिक विरासत को कौन संभालेगा। पैतृक आवास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के बाद एमपीध्एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई, जिसके बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया। सदस्यता खत्म होने के बाद अब मोकामा में उपचुनाव होगा। अब यह चर्चा तेज है कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकाम से उपचुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही अनंत सिंह के करीबी ने यह भी दावा किया है कि अनंत सिंह के पास तीन इक्के हैं, जो उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल सकते हैं।

बाहुबली कहे जाने वाले अनंत सिंह के बेहद करीबी और राजद प्रवक्ता बंटू सिंह का कहना है कि अनंत सिंह को फंसाया गया है। वो लोग ऊपरी कोर्ट में इसको लेकर जाएंगे। इसके साथ ही अनंत सिंह के करीबी ने यह दावा किया है कि अनंत सिंह के पास तीन इक्के हैं, जो छोटे सरकार की विरासत को संभाल सकते हैं। बंटू सिंह के मुताबिक अनंत सिंह के तीन बेटे हैं, जिसकी उम्र अभी चुनाव लड़ने के लायक नहीं हुई। उम्र जैसे ही होगी तीन बेटे अनंत सिंह की सियासी विरासत को संभालने के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया है कि अनंत सिंह की विधायकी खत्म होने के बाद उपचुनाव में मैडम (अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी) विरोधियों को टक्कर देंगी। इसके साथ ही अनंत के खास और आरजेडी के एमएलसी कार्तिक मुखिया ने यह ऐलान किया है कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद की उम्मीदवार होंगी।

epmty
epmty
Top