चुनावी जंग के बीच BJP को झटका- पूर्व CM के भतीजे ने पकड़ा हाथ का साथ

चुनावी जंग के बीच BJP को झटका- पूर्व CM के भतीजे ने पकड़ा हाथ का साथ

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाते हुए राज्य में एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने की लड़ाई लड़ रही भारतीय जनता पार्टी को चुनावी जंग के बीच जोरदार झटका लगा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री के भतीजे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

बृहस्पतिवार को हरियाणा में चल रही विधानसभा चुनाव की गतिविधियों के बीच मौजूदा केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

हरियाणा में चल रही चुनावी जंग के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के परिवार के सदस्य का कांग्रेस का हाथ थामना एक तरह से भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है।

epmty
epmty
Top