गजब- प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले ही बीजेपी कार्यकारणी की घोषणा

गजब- प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले ही बीजेपी कार्यकारणी की घोषणा

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले ही उनकी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर बीजेपी को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार की देर रात राजस्थान की नई बीजेपी टीम का ऐलान किया गया है। पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर जो लिस्ट जारी की गई है उसमें 01-03-2023 की दिनांक पड़ी होना दिखाई दे रही है। बस यही भारतीय जनता पार्टी की फजीहत का कारण बन गया है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को नया अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी नियुक्ति वर्ष 2023 की 23 मार्च को की गई थी। शुक्रवार की देर शाम राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी की जो सूची जारी की गई है उसमें दिनांक 1-3- 2023 पड़ी हुई है।

सोशल मीडिया पर अब दोनों सूची जारी करते हुए कमेंट में कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले ही अपनी नई कार्य करने की घोषणा कर डाली है। सोशल मीडिया पर सूची वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब इसमें भूल सुधार करते हुए नई डेट के साथ जारी कई जारी की गई सूची में अब 1 मार्च 2024 की तारीख पड़ी हुई है।

epmty
epmty
Top