उपचुनाव को लेकर इन नेताओं को अखिलेश यादव ने बनाया प्रभारी

उपचुनाव को लेकर इन नेताओं को अखिलेश यादव ने बनाया प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने छह विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर अपना चुनावी आगाज शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनाव जीतकर विधायक बने 9 लोगों ने लोकसभा चुनाव में सांसद के रूप में जीत दर्ज की थी। इसके साथ कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी इसलिए उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित है। आज समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने छह विधानसभा सीटों पर अपनी पार्टी के नेताओं को प्रभारी नियुक्त करते हुए चुनाव का आगाज कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल यादव ने समाजवादी पार्टी के विधायक और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को अंबेडकर नगर की कटहेरी विधानसभा सीट पर प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को संयुक्त रूप से फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट, मिर्जापुर जिले की मंझवा विधानसभा सीट पर सांसद वीरेंद्र सिंह, मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर चंद्र देव यादव पूर्व मंत्री, प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर विधायक इंद्रजीत सरोज तथा कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर राजेंद्र कुमार विधायक को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

epmty
epmty
Top