ADM को 10 के बजाय दिया 15 दिन का समय -सपा MLA ने स्थगित किया धरना

ADM को 10 के बजाय दिया 15 दिन का समय -सपा MLA ने स्थगित किया धरना

मेरठ। लगातार महंगी होती जा रही शिक्षा और चिकित्सा में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक द्वारा दिया जा रहा धरना स्थगित कर दिया गया है। व्यवस्था बनाने के लिए एडीएम सिटी की ओर से मांगे गए 10 दिन के समय के बजाय प्रशासन को 15 दिन का वक्त दिया गया है।

मेट्रो सिटी मेरठ के विक्टोरिया पार्क में प्राइवेट क्षेत्र में खुले स्कूलों एवं अस्पतालों में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान का धरना 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए एडीएम सिटी की ओर से 10 दिन का समय धरना दे रहे विधायक से मांगा गया था।

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने प्रशासन को 10 के बजाय 15 दिन का समय देते हुए मामले का समाधान नहीं होने पर इस मर्तबा जिलाधिकारी के दफ्तर पर धरना देने का अल्टीमेटम दिया है। महंगी शिक्षा और चिकित्सा के खिलाफ दिए जा रहे धरने को स्थगित करने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने कहा है कि यह जन आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ है और भ्रष्टाचार समाप्त होने तक जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मांगे गए वक्त से ज्यादा का समय समस्या के समाधान के लिए दिया गया है, अगर 15 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो वह जिलाधिकारी दफ्तर पर धरना शुरू कर देंगे।


Next Story
epmty
epmty
Top