प्रदर्शन से पहले ही एक्शन- कई किसान नेता हिरासत में लिए- कुछ नजरबंद

प्रदर्शन से पहले ही एक्शन- कई किसान नेता हिरासत में लिए- कुछ नजरबंद

चंडीगढ़। एमएसपी मूल्य की गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर 5 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाले प्रदर्शन से पहले ही एक्शन में आई पंजाब पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है, कुछ किसान नेता नजर बंद भी किए गए हैं।

मंगलवार को पंजाब पुलिस की ओर से लिए गए एक बड़े एक्शन के अंतर्गत संयुक्त किसान मोर्चा के 5 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाले प्रदर्शन से पहले कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल सहित कई किसान नेता दौड़ धूप करते हुए पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिए गए हैं। किसान मजदूर मोर्चा के नेता दिलबाग सिंह गिल को फिलहाल उनके घर के भीतर ही नजर बंद कर दिया गया है।

पुलिस संगरूर में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के अध्यक्ष जोगिंदर उगराहा के घर भी उनकी धर पकड़ के लिए पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिल सके। किसानों के खिलाफ पुलिस द्वारा लिए गए इस एक्शन के विरुद्ध अब सहयोग किसान मोर्चा की 11:00 बजे लुधियाना में आपातकालीन बैठक बुलाई गई है ।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ के पंजाब भवन में संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं के साथ सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान के साथ हुई थी, इस दौरान किसानों की मुख्यमंत्री के साथ तीखी नोंक झोंक और बहस हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री बैठक को अधबीच में ही छोड़कर चले गए थे।

Next Story
epmty
epmty
Top