दिल्ली में आप को लगा बड़ा झटका - इस पूर्व डिप्टी CM को मिली हार

दिल्ली में आप को लगा बड़ा झटका - इस पूर्व डिप्टी CM को मिली हार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की आज चल रही मतगणना में जहां आम आदमी पार्टी बहुमत से पिछड़ती हुई दिखाई पड़ रही है वहीं आम आदमी को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उनकी पार्टी के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हार मिल गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 फरवरी को मतदान हुआ था। आज जब सुबह से मतगणना शुरू हुई तब से भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक आम आदमी के बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल, आतिशी, सौरभ भारद्वाज जहां अपने भाजपा प्रत्याशियों से पिछड़ते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उसके पार्टी के बड़े नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के तरविंदर मारवाह ने उन्हें चुनाव हार दिया है। भाजपा प्रत्याशी ने मनीष सिसोदिया को लगभग 600 वोटो से चुनाव हराया है।

Next Story
epmty
epmty
Top